सड़कें हमारे देश की चमकती भाग्य की रेखाएं हैं. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने किया. उन्हाेंने मंगलवार काे 12,000 कराेड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून ए्नसपे्रस वे का उद्घाटन करते हुए कहा कि 2029 के चुनाव में बेटियाें काे उनका हक देंगे. अब वह समय आ गया है. हम अपने देश की बेटियाें काे 2029 के चुनावाें में उनका हक देकर रहेंगे. इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं.पीएम ने कहा, कभी उत्तराखंड के गांवमें सड़क के इंतजार में पीढ़ियां बदल जाती थीं. आज डबल इंजन सरकार के प्रयास से सड़क गांव तक पहुंच रही है. जाे गांव वीरान थे आज फिर बस रहे हैं. इससे पहले उन्हाेंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे काॅरिडाेर का उद्घाटन किया. वे एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ काॅरिडाेर का निरीक्षण करने सहारनपुर पहुंचे. यहां राेड शाे भी किया. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे काॅरिडाेर 213 किमी लंबा है.