टाटा मोटर्स हाइड्रोजन बसों का उत्पादन करेगी
मुख्यमंत्री योगी ने दस लाख वें वाहन को हरी झंडी दिखाइ
16-Apr-2026
Total Views |
लखनऊ/पुणे, 15 अप्रैल (आ.प्र.) टाटा मोटर्स लखनऊ में हाइड्रोजन बसों का उत्पादन शुरू करेगी. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ स्थित विनिर्माण संयंत्र से 10 लाखवें वाहन के उत्पादन की उपलब्धि का अनावरण करते हुए यह घोषणा की. समारोह में बोलते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि हम संयंत्र में हाइड्रोजन फ्यूल सेल और हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन बसों के निर्माण की तैयारी कर रहे हैं, जो टिकाऊ और लंबी दूरी के परिवहन की दिशा में एक बड़ा बदलाव है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक शून्य- उत्सर्जन इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस एयर इंडिया की वाणिज्यिक जरूरतों के लिए उपयोग में लाई जाएगी. इस उपलब्धि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य की वैेिशक ऑटोमोटिव विनिर्माण केंद्र के रूप में बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि टाटा नाम लोगों के भरोसे और वेिशास का प्रतीक है, और यह गुणवत्ता की गारंटी देता है. राज्य के बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले से ही भारत की कुल एक्सप्रेसवे लंबाई का 55 प्रतिशत हिस्सा है और इसे 60 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में काम जारी है. इससे बड़े पैमाने पर औद्योगिक विस्तार को आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह संयंत्र पारंपरिक डीजल और सीएनजी प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए एक हाई-टेक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, जो घरेलू और वैेिशक दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा.