पिंपरी, 15 अप्रैल (आ.प्र.) पिंपरी स्थित संत संतराम धाम मंदिम में 13 अप्रैल के दिन शाम के आठ बजे अमर शहीद संत कंवररामजी 141 वीं की जयंती पिंपरी के जमतानी बर्थडे ग्रुप की ओर से बड़े ही धुमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर संत कंवररामजी के जीवन पर एक नाटिका और छोटे बच्च्ाों ने सिंधी गाने पर डान्स किया, इस समय सिंधी समाज के पुरूष और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे. जमतानी बर्थडे ग्रुप के सभी सदस्यों ने मंदिर के सेवाधारियों का आशीर्वाद लिया. एक विशेष बात यह थी की इस अवसर पर लखनऊ से भेजी गयी संत कंवररामजी की फोटो प्रतिमा अध्यक्ष मदनलाल जेसवानी और महिला अध्यक्ष प्रीत आनंद कुकरेजा की ओर से भेंट दी गयी. इस अवसर पर पिंपरी के जमतानी बर्थडे ग्रुप के मनोहर जेठवानी, श्रीचंद नागरानी, एंशीराम हरजानी,आतम प्रकाश मताई, हिरालाल रिजवानी, जॉनी थडानी और सेवाकारी अशोक तलरेजा, डॉ विजय बुलानी, प्रदिप कुकरेजा और मुख्य सेवाकारी शामलाल कुकरेजा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.