तमिलनाडु में चुनाव आयाेग ने 727 कराेड़ की नकदी ज़ब्त की

    16-Apr-2026
Total Views |
 
 
 
TN
चुनाव आयाेग (ईसीआई) के उड़न दस्ते और सर्विलांस टीम के अधिकारियाें ने तमिलनाडु में चुनावी खर्चे पर निगरानी रखते हुए 727.58 कराेड़ रुपये की नकदी एवं अन्य सामग्री ज़ब्त की है, जिसमें शराब और ज्वैलरी भी शामिल हैं. तमिलनाडु में 234 सदस्याें वाली 17वीं विधानसभा के लिए 23 अप्रैल काे चुनाव हाेने हैं.मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा कि चुनाव कराने में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने के लिए, ईसीआई ने चुनावाें के लिए 326 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं. इनमें 136 सामान्य पर्यवेक्षक, 40 पुलिस पर्यवेक्षक और 151 व्यय लेखा पर्यवेक्षक शामिल थे और उन्हें तमिलनाडु के 234 विधानसभा क्षेत्राें में लगाया गया था.
 
केन्द्रीय पर्यवेक्षक के संपर्क विवरण की जानकारी संबंधित जिला चुनाव अधिकारी के ज़रिए दी गई हैं, ताकि नागरिक, राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सीधे चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकें या उल्लंघन की रिपाेर्ट कर सकें.उन्हाेंने कहा कि चुनाव आयाेग चुनाव खर्च की कड़ी निगरानी प्रणाली लागू कर रहा है ताकि यह पक्का हाे सके कि निगरानी और प्रर्वतन टीमें पूरे राज्य में सक्रिय रूप से तैनात हाें ताकि नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और दूसरी प्रतिबंधित चीज़ाें सहित गैर-कानूनी प्रलाेभन सामग्री पर नज़र रखी जा सके और उन्हें राेका जा सके. इन तेज़ प्रर्वतन उपायाें के नतीजे में 13 अप्रैल तक तमिलनाडु में कुल मिलाकर 727.58 कराेड़ रुपये की ज़ब्ती हुई है.