पहली बार ज्वेलरी के ‌‘मेकिंग चार्ज‌’पर 43% छूट

भोसरी में सोलंकी ज्वेलर्स के तीन मंजिला शो रूम का कल भव्य उद्घाटन होगा

    17-Apr-2026
Total Views |

nghn
  
भोसरी, 16 अप्रैल (आ.प्र.)

43 साल के भरोसे की सुनहरी परंपरा रखने वाला सोलंकी ज्वेलर्स अपने ग्राहकों के लिए एक नया तोहफा लेकर आया है. भोसरी के दिघी रोड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार तीन मंजिला शोरूम का उद्घाटन शनिवार (18 अप्रैल) को होगा. भोसरी ब्रांच की 43वें स्थापना दिन के मौके पर ग्राहकों को ज्वेलरी-मेकिंग चार्ज पर 43% की भारी छूट की घोषणा की गई है. यह जानकारी सोलंकी ज्वेलर्स के निदेशक राहुल सोलंकी ने ‌‘आज का आनंद‌’ से बातचीत करते हुए कही. शो रूम की विशेषता के बारे में जानकारी देते हुए राहुल सोलंकी ने कहा कि यह नया बना शोरूम सिर्फ ज्वेलरी स्टोर नहीं होगा बल्कि खूबसूरती की एक अनोखी रचना होगी. प्रीमियम ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां एक अलग ‌‘प्रीमियम स्टूडियो‌’ की सुविधा दी गई है. इस शानदार शोरूम में एक ही छत के नीचे एंटीक ज्वेलरी, नक्काशीदार टेम्पल ज्वेलरी, आकर्षक डायमंड ज्वेलरी और प्लेटिनम ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन प्रदर्शित किया जाएगा. ज्वेलरी के साथ-साथ यहां हर तरह के असली जेमस्टोन और राशि-रत्न मिलते हैं और कस्टमर्स के लिए ‌‘फ्री राशि-रत्न मार्गदर्शन‌’ की खास सुविधा भी दी गई है. सोलंकी ज्वेलर्स ने अपनी पारदर्शी डीलिंग और नए डिजाइन की वजह से भोसरी इलाके के ग्राहकों के बीच अपनी अच्छी पकड़ बना ली है. सोलंकी ज्वेलर्स परिवार ने अयादा से अयादा ग्राहकों से अपील की है कि वे दिघी रोड पर फुगे प्रिमा के सामने और क्लासिक मोबाइल के पास खोले जा रहे इस नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में आएं और इस सुनहरी परंपरा के सहभागी बनें.