पुणे, 16 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) वडगांव बुद्रुक स्थित हेलियोस इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी कक्षा दसवीं की पहली ही बैच में CBSE ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (मेन) 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता मात्र शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचायक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अदम्य लगन, शिक्षकों के अथक परिश्रम, प्रबंधन के सुदृढ़ मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. साथ ही, प्राचार्या श्रीमती दिव्या पुरी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व ने विद्यालय में एक अनुशासित, प्रगतिशील और उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षणिक वातावरण स्थापित किया है. प्रतिष्ठित मित्तल ग्रुप द्वारा विकसित अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी इस उपलब्धि की आधारशिला रही है. विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी अभिभावकों के के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास, निरंतर समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया. डायरेक्टर मुग्धा मित्तल एवं नीरज मित्तल ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समर्पण की सराहना करते हुए प्राचार्या दिव्या पुरी के नेतृत्व को इस सफलता का प्रमुख प्रेरक बताया. वहीं, सीईओ श्रीमती लिली पटेल ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को एक सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली, सक्षम नेतृत्व और सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया. परिणाम का संक्षिप्त विवरण कुल विद्यार्थी: 74. 90% से अधिक अंक: 18 विद्यार्थी (24.3%) 81% 89.9%: 21 विद्यार्थी (28.4%). 71% 80.9%: 23 विद्यार्थी (31.1%) शेष सभी विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ हेलियोस इंटरनेशनल स्कूल ने पुणे में शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार की उपलब्धियों की दिशा में अग्रसर रहने का वेिशास व्यक्त किया है.
शिक्षकों, अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा यह ऐतिहासिक उपलब्धि शिक्षकों, अभिभावकों का सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है. हम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समर्पण की सराहना करती हूं तथा प्राचार्या दिव्या पुरी के कुशल नेतृत्व ने भी इस सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है. - मुग्धा नीरज मित्तल, सीएमडी, हेलियोस इंटरनेशनल स्कूल
शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का फल
इस उत्कृष्ट परिणाम को सतत परिश्रम, सुव्यवस्थित शैक्षणिक मार्गदर्शन और सकारात्मक शिक्षण परिवेश का प्रतिफल बताते हुए शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों की मेहनत तथा अभिभावकों के वेिशास और सहयोग का फल है. - दिव्या पुरी, प्रिंसिपल, हेलियोस इंटरनेशनल स्कूल
विद्यालय के मेधावी छात्र
अंजलि सरगंदला - 96.8% (प्रथम स्थान), युग प्रीतम बोरा - 95.8%, सिया सुजय खरे एवं दिव्यांशी आनंद - 95.4% (संयुक्त तृतीय स्थान), वैष्णवी वैभव कवले - 95.2%, देवाशीष हरदास - 95%.