पुणे, 16 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)पूना कॉलेज कंप्यूटर साइंस विभाग, बीबीए-सीए और बीसीए द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से पूना कॉलेज ऑफ आटर्स, साइंस एंड कॉमर्स में, ‘शिक्षा में उन्नत एआई : नवाचार, चुनौतियां और भविष्य का दायरा’ विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. इकबाल शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन डॉ. प्रमोद पाटिल उपस्थित थे. उन्होंने अपने व्यक्तव्य में बहुविषयक शिक्षा के महत्व और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर बल दिया. मुख्य वक्ता डॉ. दीपक शिकारपुर आईटी विशेषज्ञ और करियर सलाहकार ने साइबर सुरक्षा में एआई के बढ़ते प्रभाव, भविष्य के कौशल और करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला. विशेषज्ञ सत्रों में डॉ. प्राप्ति देशमुख डीन एवं प्रिंसिपल, डी.आर.जी.वाई. पथ्रिकर कॉलेज ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मे शन टेक्नोलॉजी, छत्रपति संभाजीनगर ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोगों और इसके भविष्य के दायरे पर बात की. अल रियाद इंटरनेशनल स्कूल, रियाद, (सऊदी अरब) के विभागाध्यक्ष एवं अंतरपाठ्यक्रम कार्यक्रम के प्रशिक्षक, डॉ. मोहम्मद अब्दुल मतीन, ने व्यक्तिगत शिक्षण और एआई-सहायता प्राप्त प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते रुझानों पर प्रकाश डाला और अहसानुल्लाह खान, सीनियर डीबीए और डेवऑप्स इंजीनियर (लंदन) ने एआई उपकरणों और चैटबॉट के माध्यम से शिक्षण केपरिवर्तन पर जोर दिया. डॉ. प्रकाश बी. खानले, वरिष्ठ समन्वयक, कंप्यूटर विज्ञान संकाय, वाईसीएमओयू, नासिक ने अपने विचार प्रस्तुत किये. इस सम्मेलन में मंच पर डॉ. शिरीन शेख आईक्यूएसी समन्वयक और डॉ. शबाना शेख विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन सचिव उपस्थित थीं.