वाकड़, 16 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल, 305 बिस्तरों वाला आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, वाकड़ में हाल ही में शुरू हुआ है. वाकड़ फ्लाईओवर के पास स्थित इस अस्पताल का उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ. इस शुभ अवसर पर ‘साईश्री’ के डॉ. नीरज आडकर को बधाई देने के लिए एक हजार से अधिक नागरिक उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाल्बी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष डॉ. विक्रम शाह उपस्थित थे. साथ ही कई गणमान्य राजनीतिक नेता विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए. इनमें पूर्व गृह मंत्री एवं आंबेगांव के विधायक दिलीप वलसे पाटिल, पूर्व विपक्ष नेता विठ्ठल नाना काटे, पिंपरी-चिंचवड़ की उपमहापौर शर्मिलाताई बाबर, पिंपरी-चिंचवड़ की पूर्व महापौर मंगलाताई कदम, पुणे के पूर्व महापौर दत्तात्रय गायकवाड़ कुशाग्र कदम, नगरसेवक कुणाल वव्हालकर, नगरसेविका रेश्माताई चेतन भुजबल, विजुभाऊ जगताप, डॉ. अमित बेनके, डॉ. अमोल बेनके, सनी निम्हण तथा सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की अध्यक्षा वृषालीताई मरल आदि शामिल थे. आधुनिक सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से सुसज्जित यह अस्पताल परिसर के मरीजों को समग्र और वेिशस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा. इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, उन्नत शल्य चिकित्सा सुविधाएं और कैशलेस उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है. एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की मरीज-केंद्रित और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रतिबद्ध है.