सिंहगढ़ किले पर वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने स्वच्छता मुहिम चलाई

ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करने का दिया संदेश

    17-Apr-2026
Total Views |

bgdbg


सिंहगढ़, 16 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने 13 अप्रैल (सोमवार) को सिंहगढ़ किले पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया. ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने किले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सफाई अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने किले पर स्थित बारूद भंडारण स्थल, छत्रपति राजाराम महाराज की समाधि, नरवीर तानाजी महाराज की समाधि तथा देवटाके जैसे ऐतिहासिक स्थलों की सफाई की. इस पहल के माध्यम से किले के ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया. स्वच्छता अभियान के साथसाथ विद्यार्थियों को मराठा साम्राज्य के इतिहास, सिंहगढ़ किले के रणनीतिक महत्व और यहां घटित ऐतिहासिक घटनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई. इससे विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने का अवसर मिला. इस पहल के बारे में प्रो. शेखर पायगुड़े ने कहा, पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए इतिहास की गहरी समझ होना आवश्यक है. ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा पर्यटन क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों की जानकारी देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. इस अभियान से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत हुई है. साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ऐसे उपक्रमों के माध्यम से ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए कार्य करते रहने का भी संकल्प व्यक्त किया.