प. रेलवे ने डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

    17-Apr-2026
Total Views |

sfb


मुंबई, 16 अप्रैल (वि.प्र.)

पश्चिम रेलवे पर चर्चगेट, मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में भारत रत्न डॉ. बी. आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई्‌‍. इस स्मृति समारोह का आयोजन पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस अवसर पर प्रमुख विभागाध्यक्ष, मान्यताप्राप्त ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि, एससी/एसटी एवं ओबीसी एसोसिएशनों के सदस्य तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे. पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों एवं इकाइयों में भी इस दिवस को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक पाण्डेय ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की तथा मेमोरियल कैन्डल जलाई्‌‍. अपने संबोधन में पाण्डेय ने भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया. उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में डॉ. आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारतीय समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी स्थायी विरासत पर भी प्रकाश डाला.