पुणे, 17 अप्रैल (आ. प्र.) हाल ही में सम्पन्न दसवीं क्लास (CBSE बोर्ड) की परीक्षा में संस्थानों के स्कूलों ने शानदार सफलता हासिल की है. कैंप एजुकेशन सोसायटी के डॉ.साइरस एस.पूनावाला इंग्लिश मीडियम CBSE बोर्ड स्कूल का रिजशट 100 प्रतिशत रहा है. स्कूल की छात्रा लासवी राजेश ने 95.60 प्रतिशत के साथ पहला क्रमांक, अर्श खाकू ने 93.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय क्रमांक और ऋषभ कुमार मंडल ने 90 प्रतिशत के साथ तृतीय क्रमांक से सफलता पाई है. कैंप एजुकेशन सोसायटी ने हमेशा छात्रों को जमीनी स्तर से अच्छी क्वालिटी की शिक्षा देने को अपना लक्ष्य माना है. सोसायटी के स्कूलों के प्रिंसिपल, टीचर और नॉन-टीचिंग स्टाफ की मिली-जुली कोशिशों के साथ-साथ हर विभागों की हर क्लास में ई-लर्निंग प्रोजेक्ट की वजह से सोसायटी की शानदार सफलता की परंपरा बनी हुई है. सोसायटी के कार्याध्यक्ष वालचंद संचेती और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों ने सभी प्रिंसिपल, टीचर और सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है.