महावितरण के पुणे परिमंडल द्वारा 2165 करोड़ की वसूली

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

    18-Apr-2026
Total Views |
 
bfebh
 
पुणे, 17 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
महावितरण के पुणे परिमंडल ने आर्थिक वर्ष 2025-26 में 2165 करोड़ रुपये की रिकवरी करके अच्छा प्रदर्शन किया है. यह सिर्फ मुख्य अभियंता सुनील काकड़े द्वारा विभाग और उप विभाग में वसूली के लिए शुरू किए गए प्रयासों की वजह से मुमकिन हो पाया है. इस बार मिली सफलता को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है, यह विचार महावितरण के कार्यकारी निदेशक डॉ. भुजंग खंडारे ने व्यक्त किए. आर्थिक वर्ष 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डिवीजन्स, डिपार्टमेंट्स और सब-डिपार्टमेंट्स के हेड्स को बुधवार (15 अप्रैल) को रास्तापेठ में महावितरण परिमंडल के कार्यालय में सम्मानित किया. इस मौके पर खंडारे बोल रहे थे. मंच पर मुख्य अभियंता सुनील काकड़े, अधीक्षक अभियंता ज्ञानदेव पडलकर, सिंहाजीराव गायकवाड़, युवराज जरग उपस्थित थे. मुख्य अभियंता सुनील काकड़े ने कहा, पुणे परिमंडल में कुल 3 डिवीजन और 12 सेक्शन हैं. पहले और आखिरी आने वाले सेक्शन के बीच सिर्फ डेढ़ प्रतिशत का अंतर है. इस अंतर को कम करने के लिए हमें बिजली बिल वसूली सहित सटीक बिलिंग पर 100 प्रतिशत काम करना होगा. कार्यक्रम का सूत्रसंचालन उप प्रबंधक संतोष भोसले ने किया और प्रभारी सहायक महाप्रबंधक प्रवीण गुंदेली ने परिचय दिया. वरिष्ठ प्रबंधक शीतल निकम ने आभार व्यक्त किए. कार्यक्रम के नियोजन के लिए कार्यकारी अभियंता सतीश सरोदे, सहायक अभियंता राहुल फाये, पवन देशपांडे ने मेहनत की. कार्यक्रम में परिमंडल के सभी कार्यकारी अभियंता , उप विभागीय अभियंता और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे. महावितरण पुणे परिमंडल के सालाना अवॉर्ड 2025-2026 में गणेशखिंड शहर मंडल ने पहला स्थान हासिल किया है . वहीं बेस्ट डिवीजन की कैटेगरी में कार्यकारी अभियंता नितिन थिटे की गाइडेंस में शिवाजीनगर विभाग उप अभियंता अमित भरते पहले, नगर रोड विभाग के दीपक पाटिल दूसरे और पर्वती विभाग के नीलेश फलके तीसरे स्थान पर रहे. रास्तापेठ शहर मंडल में पेशवे पार्क और मंडई उपविभाग में उमेश कावड़े और सुनील कुरील पहले, हड़पसर विभाग में विष्णु पवार दूसरे और वाडिया विभाग में प्रमोद कुमार गायकवाड़ तीसरे स्थान पर रहे. गणेशखिंड शहर मंडल में शिवाजीनगर उप विभाग के अमित भरते ने पहला, औंध उप विभाग के अविनाश लोखंडे और उमेश करपे ने दूसरा और सांगवी और हिंजवड़ी उपविभाग के कल्याण गिरी और सचिन पाटिल ने तीसरा स्थान हासिल किया है. इसी तरह, पुणे ग्रामीण मंडल में नसरपुर उप विभाग के सिद्धार्थ सोनसाले ने पहला, तलेगांव के जयप्रकाश सागरे ने दूसरा और चाकण एमआईडीसी के प्रकाश शेलके ने तीसरा स्थान हासिल किया है.