प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई दसवीं का 100 % रिजल्ट

शानदार प्रदर्शन कर ईशान गाड़ेकर ने 98.80 % के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया

    18-Apr-2026
Total Views |

4545



 चिंचवड़, 17 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

चिंचवड़ में कमला एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 10 (सीबीएसई) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. ईशान गाड़ेकर ने 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्होंने अंग्रेजी और आईटी में 100 में से 100 अंक और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए है. अवनी मंडोत और मनस्वी मराठे ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने अंग्रेजी और आईटी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए. निश्चल बड़जाते ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने भी आईटी और अंग्रेजी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए. शीर्ष दस में रुद्र मंचेकर, तन्वी कापसे, वेदांत सुर्वे, आरुल महिंद्रकर, रघुवीर बिरादर, अन्विता चिंचोलीकर और प्रज्ज्वल रेखावर ने भी 94.60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके सफलता अर्जित की. मेधावी छात्रों को किया सम्म्ाानित इस विद्यालय के छात्रों की सफलता के लिए, संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. दीपक शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. भूपली शाह, निदेशक डॉ. तेजल शाह, और विभिन्न शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और निदेशकों ने प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. वृंदा मुलतानी जोशी, उपप्रधानाध्य ापिका लिजा सोजू, समन्वयक गुलनाज खान और अन्य शिक्षकों की स्कूल के शत-प्रतिशत परिणाम के लिए किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, कमला एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक सचिव डॉ. दीपक शाह ने संस्था की ओर से सभी मेधावी छात्रों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.