पुणे, 17 अप्रैल (आ.प्र.) लोकसेवा ई-स्कूल ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को और अधिक मजबूत किया है. इस परीक्षा के लिए कुल 151 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और पहले चरण का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय ने गर्व के साथ 100% उत्तीर्णता का गौरव हासिल किया है. इस परिणाम में सभी स्तरों पर विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. इनमें से 48 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 45 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए. शेष सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर निरंतर और समग्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिचय दिया है.इसके अलावा, 99.4% और 99.2% अंक प्राप्त कर दो विद्यार्थियों ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया है, जिससे विद्यालय की उपलब्धि में और वृद्धि हुई है. महाराष्ट्र राज्य स्तर पर भी लोकसेवा ई-स्कूल ने अपना अग्रस्थान दृढ़ता से स्थापित किया है. इस उत्कृष्ट सफलता के पीछे विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों का समर्पण, उनका उच्च स्तर का शिक्षण, विद्यालय की नवाचारी शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों में विकसित की गई अनुशासन की भावना का महत्वपूर्ण योगदान है. लोकसेवा ई-स्कूल भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनका उज्ज्वल भविष्य निर्माण करता रहेगा, इस उपलब्धि से यह वेिशास और मजबूत हुआ है.