सूर्यदत्त नेशनल स्कूल की सीबीएसई दसवीं में 100% सफलता

शानदार प्रदर्शन की उज्ज्वल परंपरा कायम; एक-तिहाई छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

    18-Apr-2026
Total Views |
5555474

बावधन, 17 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में बावधन स्थित सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त नेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय की स्थापना से ही 100 प्रतिशत परिणाम की परंपरा को कायम रखते हुए छात्रों ने स्कूल की प्रतिष्ठा में वृद्धि की है. इस वर्ष के परिणामों में एक-तिहाई छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि लगभग 87 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. इससे विद्यालय की सतत शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय मिलता है. आश्लेषा सतीश पवार ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्राओं में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सोहम हर्षद परुलेकर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आश्लेषा पवार ने अंग्रेजी में 98 तथा सामाजिक विज्ञान में 95 अंक, नैतिक शर्मा ने हिंदी में 93 अंक, सोहम परुळेकर ने मराठी में 84 और विज्ञान में 94 अंक, तथा अेिशन नाइक ने गणित में 94 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस सफलता पर सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया, उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया तथा सहायक उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो पाती है. उन्होंने यह भी कहा कि परिणामों में निरंतरता और शिक्षक-छात्रों के बीच मजबूत संबंध ही उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार हैं. आगे की शिक्षा के लिए ‌‘सूर्यदत्त‌’ की ओर से हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग देने का ओशासन भी उन्होंने दिया. ‌‘सूर्यदत्त‌’ में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके कारण हर वर्ष 10वीं और 12वीं के परिणामों में विद्यालय के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं. सूर्यदत्त नेशनल स्कूल ‌‘नाबेट‌’ मान्यता प्राप्त है और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है. महाराष्ट्र की 17 ‌‘नाबेट‌’ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इसका समावेश होने पर संस्था को गर्व है. इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (खखठऋ) 2025 की रैंकिंग में सूर्यदत्त नेशनल स्कूल महाराष्ट्र में 12वें और देश में 36वें स्थान पर रहा है. साथ ही टाइम्स स्कूल सर्वेक्षण में पश्चिम क्षेत्र की उत्कृष्ट सीबीएसई स्कूल के रूप में भी इसे सम्मानित किया गया है. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने आगे बताया कि विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक, खेलकूद तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड प्रतियोगिताओं और शतरंज प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. ‌‘फिनिक्स एआई‌’ और अबेकस जैसे आधुनिक शैक्षणिक प्लेटफॉर्म में भाग लेकर छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ इनडोर और आउटडोर खेलों में भी छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. मूल्य आधारित शिक्षा पद्धति के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित की जाती है. सामाजिक परियोजनाओं, विज्ञान प्रदर्शनियों और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है. समावेशिता पर विशेष ध्यान देते हुए विद्यालय दिव्यांग छात्रों को भी पूरा सहयोग प्रदान करता है और अनाथालयों व स्वयंसेवी संस्थाओं के दौरे के माध्यम से छात्रों में संवेदनशीलता विकसित करता है. औद्योगिक इकाइयों, शॉपिंग मॉल्स और ऐतिहासिक स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है. सामाजिक विषयों पर जागरूकता के लिए पत्र लेखन, प्रस्तुति और चर्चाओं के माध्यम से छात्रों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. प्रस्तुति कौशल, आत्मवेिशास और स्वतंत्र सोच के विकास के साथ-साथ ‌‘गुड टच-बैड टच‌’ जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा विषयों की भी शिक्षा दी जाती है. नवीन शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करते हुए आधुनिक ज्ञान के साथ तालमेल बैठाकर सूर्यदत्त नेशनल स्कूल निरंतर सक्षम, संवेदनशील और वैेिशक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले छात्रों का निर्माण कर रहा है.