सोलापुर, 17 अप्रैल (वि.प्र.) मध्य रेल के सोलापुर मंडल द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई्. इस अवसर पर सोलापुर मंडल ने महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की. मंडल रेल प्रबंधक और अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक बुद्ध वंदना कर बाबासाहेब के प्रति सम्मान प्रकट किया. जयंती समारोह के उपलक्ष्य में, कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 9 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर : भारत में सामाजिक न्याय के शिल्पकार विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंडल रेल प्रबंधक ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सशक्तिकरण में बाबासाहेब के असाधारण योगदान पर प्रकाश डाला. रेल अधिकारियों और कर्मचारियों से डॉ. आंबेडकर के आदर्शों, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया. कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे.