तेज गति से बाइक चलाते समय बाइक सड़क डिवाइडर से टकराने से 21 वर्षीय युवक की दुर्घटना में मृत्यु हाे गई. यह दुर्घटना 29 जनवरी, 2025 काे शाम के लगभग 4 बजे चिंचवड़ के थरमैक्स चाैक के पास हुई.पुलिस ने 18 वर्षीय बाइकसवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दुर्घटना में मृत हुए युवक का नाम विकास गाेविंद पवार (उम्र-21 वर्ष) है. इस मामले में बाइकसवार सिद्धार्थ अजीत धाइजे (उम्र-20 वर्ष, निवासी राजनगर, ओटास्कीम,निगड़ी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में मृत विकास के भाई धनंजय गाेविंद पवार (उम्र-48 वर्ष,निवासी भीमशक्तिनगर,माेरेवस्ती, चिखली) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) काे निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विकास पवार अपने दाेस्त सिद्धार्थ और पवन गव्हाले के साथ पल्सर बाइक (चक14ङऋ8436) पर जा रहे थे. सिद्धार्थ बेहद लापरवाही से बाइक चलाने से बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए. इस भीषण दुर्घटना में पवन गव्हाले घायल हाे गए.वहीं विकास पवार की गंभीर चाेटाें के कारण माैत हाे गई. निगड़ी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर पाटिल मामले की आगे जांच कर रहे हैं.