फिल्म ‌‘दृष्ट‌’ हेतु आदित्य चव्हाण को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का सम्मान

न्यू जर्सी में आयोजित मराठी फिल्म महोत्सव में जीते दो पुरस्कार : कलाकार भी सम्मानित

    19-Apr-2026
Total Views |
 

nhgn
 
न्यू जर्सी/पुणे, 18 अप्रैल (वि.प्र.)

मराठी सिनेमा को वैेिशक पहचान दिलाने वाली फिल्म ‌‘दृष्ट‌’ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी ताकत साबित कर दी है. न्यू जर्सी में आयोजित ‌‘अंतरराष्ट्रीय मराठी फिल्म महोत्सव‌’ में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (फीचर फिल्म) का पुरस्कार मिला, जिसके लिए निर्देशक आदित्य अरविंद चव्हाण को सम्मानित किया गया. इसी महोत्सव में अभिनेत्री अर्चिता नाईक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने से फिल्म की सफलता और भी चमक उठी. इतना ही नहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता रोहित कोकाटे को हाल ही में साउथ एशियन फ्लोरिडा फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जिससे ‌‘दृष्ट‌’ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है. फिल्म ‌‘दृष्ट‌’ का निर्माण सचिन प्रकाश वाघ ने टाइगर टॉकीज बैनर के अंतर्गत किया है. यह टाइगर टॉकीज की पहली फिल्म है और एक सशक्त मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के रूप में सामने आई है. फिल्म में रोहित कोकाटे की दमदार भूमिका दर्शकों को गहराई से प्रभावित करती है. खास बात यह है कि यह निर्देशक आदित्य चव्हाण की पहली फीचर फिल्म है, जिसने उन्हें सीधे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के किनवट तहसील स्थित परोटी तांडा जैसे छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले आदित्य चव्हाण की यह यात्रा कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. सीमित संसाधनों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की यह कहानी फिल्म जितनी ही प्रभावशाली है.  
 
रिलीज से पहले ही फिल्म पर चर्चा

 फिल्म की भाषा भले ही मराठी है, लेकिन इसकी कहानी और प्रस्तुति को वैेिशक दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. निर्देशक आदित्य और उनकी टीम ने इसे सीमाओं से परे जाकर जोड़ने और प्रभावित करने वाला बनाने पर विशेष ध्यान दिया है. निर्माता सचिन प्रकाश वाघ के अनुसार, टाइगर टॉकीज के माध्यम से भविष्य में भी ऐसे प्रयोगात्मक और प्रभावशाली सिनेमा को बढ़ावा दिया जाएगा. ‌‘दृष्ट‌’ इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सराहना और पुरस्कार हासिल कर चुकी है. फिल्म की टीम को पूरा वेिशास है कि ‌‘दृष्ट‌’ जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो यह न केवल दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी, बल्कि प्रादेशिक सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी.  
 
 
 
nhgn