यह सप्ताह मेष राशि वालाें के लिए ऊर्जा, उत्साह और नए अवसराें से भरा रहेगा.कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सफलता आपके आत्मविश्वास पर निर्भर करेगी.किसी वरिष्ठ या सहकर्मी से मतभेद संभव है, इसलिए संयम से काम लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चाें पर नियंत्रण रखना जरूरी हाेगा. पारिवारिक वातावरण सहयाेगपूर्ण रहेगा और बुजुर्गाें का आशीर्वाद मिलेगा. प्रेम जीवन में नयापन आएगा.
कैरियर/बिजनेस : सप्ताह की शुरुआत से ही कार्याें में तेजी रहेगी. नई याेजनाएं बनेंगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. नाैकरीपेशा लाेगाें काे मान-सम्मान या पदाेन्नति मिलने के संकेत हैं. व्यापारियाें काे नए ग्राहक और लाभ के अवसर मिलेंगे. स्वतंत्र कार्य करने वालाें काे बाहर से लाभ मिल सकता है.
रिलेशनशिप : अविवाहिताें काे किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा.वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. परिवार में खुशी का माहाैल रहेगा और बच्चाें की उपलब्धि से संताेष मिलेगा.
हेल्थ : ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या से थकान हाे सकती है. नींद पूरी लें और खानपान संतुलित रखें. सिरदर्द और रक्तचाप से जुड़ी समस्या वाले सावधानी रखें.
लकी डेट : 19, 22, 23
कलर : लाल, पीला, क्रीम
लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी : जल्दबाजी में निर्णय न लें और किसी पर आंख मूंदकर भराेसा न करें..
उपाय : मंगलवार काे हनुमान जी काे सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.ॐ हनुमते नमः का 108 बार जाप करें और जरूरतमंदाें काे भाेजन कराएं.