लाेकसभा में शुक्रवार काे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संविधान संशाेधन बिल पारित नहीं हाे सका. ऐसे में एनडीए खासताैर से महिला सांसदाें-विधायकाें एवं कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ शनिवार काे देशभर में जाेरदार प्रदर्शन किया.विपक्ष पर नारी विराेधी मानसिकता का आराेप लगाते हुए महिला सांसदाें, नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के आवास का घेराव करने पहुंचे और उनका पुतला जलाया. प्रदर्शन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से, सांसद हेमा मालिनी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और मनाेज तिवारी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए. इस बीच पुलिस ने रक्षा खड़से और बांसुरी काे हिरासत में ले लिया. इससे पहले रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 30 वर्षाें से देश की आधी आबादी यानी महिलाएं लगातार अपमान सह रही हैं.
वहीं, लाेकसभा में संविधान (131वां संशाेधन) विधेयक के पारित न हाे पाने के विराेध में आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने निदावाेलु में प्रदर्शन किया. इसमें टीडीपी, जन सेना और भाजपा दलाें के नेताव कार्यकर्ता भी शामिल हुए. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना शिंदे महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और महिला आरक्षण बिल का विराेध करने वाले विपक्ष के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की. यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात प्रदेश महिला आयाेग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने जाेरदार प्रदर्शन किया.भाजपा महिला माेर्चा ने जयपुर में विराेध प्रदर्शन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सड़काें पर उतरकर कांग्रेस और विपक्षी दलाें के खिलाफ नारे लगाए.