भारतीय संविधान के निर्माता, भारतरत्न डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के अपने विचाराें काे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता हैं. इसी नेक उद्देश्य काे लेकर विधायक अमित गाेरखे द्वारा लिखित पुस्तक ‘आधुनिक भारताचे शिल्पकार : युगप्रवर्तक डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर’ का हाल ही में पुणे में बड़े उत्साह के साथ विमाेचन किया गया.पुस्तक का विमाेचन सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर माेहाेल ने किया. फडणवीस ने कहा कि, डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचार केवल एक युग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शाश्वत मार्गदर्शक हैं. विधायक अमित गाेरखे ने इस पुस्तक में बाबासाहेब के कार्याें की विद्वतापूर्ण समीक्षा की है.