फिल्म ‘दृष्ट’ हेतु आदित्य चव्हाण काे सर्वश्रेष्ठ डायरे्नटर का सम्मान

    19-Apr-2026
Total Views |
 
 
film
 
मराठी सिनेमा काे वैश्विक पहचान दिलाने वाली फिल्म ‘दृष्ट’ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी ताकत साबित कर दी है.
न्यू जर्सी में आयाेजित ‘अंतरराष्ट्रीय मराठी फिल्म महाेत्सव’ में फिल्म काे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (फीचर फिल्म) का पुरस्कार मिला, जिसके लिए निर्देशक आदित्य अरविंद चव्हाण काे सम्मानित किया गया. इसी महाेत्सव में अभिनेत्री अर्चिता नाईक काे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने से फिल्म की सफलता और भी चमक उठी.इतना ही नहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता राेहित काेकाटे काे हाल ही में साउथ एशियन फ्लाेरिडा फिल्म महाेत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जिससे ‘दृष्ट’ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाें में एक और अध्याय जुड़ गया हफिल्म ‘दृष्ट’ का निर्माण सचिन प्रकाश वाघ ने टाइगर टाॅकीज बैनर के अंतर्गत किया है.
 
यह टाइगर टाॅकीज की पहली फिल्म है और एक सशक्त मनाेवैज्ञानिक थ्रिलर के रूप में सामने आई है. फिल्म में राेहित काेकाटे की दमदार भूमिका दर्शकाें काे गहराई से प्रभावित करती है. खास बात यह है कि यह निर्देशक आदित्य चव्हाण की पहली फीचर फिल्म है, जिसने उन्हें सीधे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है.महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के किनवट तहसील स्थित पराेटी तांडा जैसे छाेटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले आदित्य चव्हाण की यह यात्रा कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. सीमित संसाधनाें से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की यह कहानी फिल्म जितनी ही प्रभावशाली है.