एक वकील ने अपने साथियाें के साथ मिलकर एक वरिष्ठ क्लर्क पर हमला कर दिया, क्याेंकि क्लर्क ने अपूर्ण दस्तावेजाें के कारण संपत्ति का पंजीकरण करने से इन्कार कर दिया था. उन्हाेंने क्लर्क के सरकारी काम में भी बाधा डाली. यह घटना बुधवार (15 अप्रैल) काे दाेपहर के लगभग 1:30 बजे निगड़ी स्थित अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय में हुई. इस मामले में एड. अक्षय कदम (उम्र-30 वर्ष, निवासी धनकवड़ी, पुणे) और उनके तीन साथियाें (नाम, पता अज्ञात) के खिलाफ निगड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. नितिन श्रीहरि मस्तूद (उम्र-37 वर्ष, वरिष्ठ क्लर्क) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) काे निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जब शिकायतकर्ता मस्तुद संपत्ति के पंजीकरण की जांच कर रहे थे. तभी एड.अक्षय कदम एक दुकान के पंजीकरण के लिए आए थे. दस्तावेजाें की जांच करने पर पता चला कि मनपा का निर्माण परमिट वेबसाइट पर नहीं था और साझेदारी का दस्तावेज भी पंजीकृत नहीं था. इसलिए, मस्तूद ने दस्तावेज पंजीकृत करने से इन्कार कर दिया. इससे नाराज हाेकर आराेपियाें ने सबके सामने उन्हें धक्का दिया और सरकारी काम में बाधा डालने का आराेप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने की धमकी दी. निगड़ी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर शिर्के इस मामले की जांच कर रहे हैं.