गोविंद मुंदड़ा श्री तिरुपति नागरी सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष बने

    19-Apr-2026
Total Views |
 
nfgnhg
पुणे, 18 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिले की प्रतिष्ठित श्री तिरुपति नागरी सहकारी पतसंस्था की व्यवस्थापक समिति की बैठक में अहम निर्णय लेते हुए श्री गोविंद मुंदड़ा को वर्ष 2024-2027 के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. 15 अप्रैल 2026 को आयोजित इस बैठक में यह चयन किया गया. संस्था की बैठक में वित्तीय प्रगति के आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए, जिनसे संस्था की मजबूत आर्थिक स्थिति का संकेत मिला. 31 मार्च 2026 तक संस्था की कुल जमा राशि 137.60 करोड़, कार्यशील पूंजी 165.46 करोड़, कर्ज वितरण 98.12 करोड़ और निवेश 48.54 करोड़ दर्ज किया गया. वहीं, शेयर पूंजी 3.44 करोड़ रही. संस्था ने तकनीकी क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है. यहां ‌‘कोर बैंकिंग‌’ सुविधा सफलतापूर्वक लागू की गई है. इसके अलावा संस्था आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित है और पारदर्शी कार्यप्रणाली के चलते स्थापना से अब तक ऑडिट में लगातार ‌‘अ‌’ वर्ग प्राप्त करती रही है. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जुगलकिशोर पुंगलिया के मार्गदर्शन में संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है. वर्तमान में शालीग्राम राठी उपाध्यक्ष औरउमेश बाघे महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं. नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद मुंदड़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जताया.