पानी सप्लाई काे लेकर लाेगाें ने समय-समय पर मनपा से शिकायत की है. फिर भी काेई ठाेस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इसलिए साेसायटी मालिकाें ने हाईकाेर्ट में जनहित याचिका दायर की. इस पर सुनवाई के बाद काेर्ट ने 12 अप्रैल, 2023 काे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा काे पानी की समस्या का समाधान करने और ठाेस कदम उठाने का आदेश दिया था. इसे नज़रअंदाज़ करते हुए साे
सायटी मालिकाें ने विभागीय आयुक्त से शिकायत की.
उसके बाद मनपा अधिकारियाें ने क्षेत्रीय अधिकारियाें में साेसायटी मालिकाें की बैठक शुरू कर दी हैं.जिसमें प्रशासन काे ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है और कारगर कदम उठाने की मांग की जा रही है.पिछले 15-20 वर्षाें में शहर में बहुत ज़्यादा कंस्ट्रक्शन हुआ है.
इसमें हाउसिंग साेसायटी की संख्या सबसे ज़्यादा है. मनपा की भूमिका है कि बिल्डराें के लिए पानी सप्लाई का इंतज़ाम करना ज़रूरी है, नहीं ताे ‘कंप्लीशन सर्टिफिकेट’ जारी नहीं किया जाएगा. लेकिन कुछ बिल्डर या डेवलपर पानी के इंतज़ाम काे लेकर हाथ खड़े कर रहे हैं. इसलिए साेसायटियाें काे टैंकराें पर निर्भर रहना पड़ रहा है. हर महीने पानी पर लाखाें रुपये खर्च हाे रहे हैं. इसके अलावा प्राॅपर्टी टैक्स और पानी का चार्ज भी देना पड़ रहा है.साेसायटी मालिकाें ने समय-समय पर मनपा से इस बारे में शिकायत की है. लेकिन नागरिकाें का कहना है कि उन्हें नज़रअंदाज़ किया जाता है या सिर्फ वादे किए जाते हैं. इस बीच 25 नवंबर 2019 से शहर में हर दिन पानी की सप्लाई हाे रही है. मनपा प्रशासन दावा कर रहा है कि यह काफी है.लेकिन सच यह है कि साेसायटियाें काे पानी के लिए टैंकराें पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
जनहित याचिका और कार्यवाही एडवाेकेट सत्या मुले ने वर्ष 2022 में वाघाेली हाउसिंग साेसायटी एसाेसिएशन और दूसरी साेसायटियाें की ओर से हाईकाेर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी. याचिका पर आए फैसले के आदेश के मुताबिक, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्या का समाधान करने के लिए 27 मार्च, 2026 काे विभागीय आयुक्त के साथ बैठक हुई थी और उसी हिसाब से पिंपरी -चिंचवड़ मनपा ने विभागस्तरीय समिति की बैठक शुरू कर दी हैं. मनपा सदस्य और साेसायटियाें के प्रतिनिधियाें की पानी सप्लाई से जुड़ी शिकायतें सुनने के बाद समाधान के बारे में समीक्षा की जा रही है.यह है बैठक की याेजना अभी तक ‘अ’, ‘ब’, ‘क’और ‘इ’के क्षेत्रीय कार्यालय स्तर की बैठक 13 और 15 अप्रैल काे हुई थीं.गुरुवार (16 अप्रैल) काे ‘ड’और ‘फ’ क्षेत्रीय कार्यालय स्तर की बैठक हुई.साेमवार (20 अप्रैल) काे ‘ग’ क्षेत्रीय कार्यालय स्तर की बैठक थेरगांव स्थित कार्यालय में शाम 4 बजे हाेगी. मंगलवार (21 अप्रैल) काे कासारवाड़ी में ‘ह’ क्षेत्रीय कार्यालय में शाम 4 बजे मीटिंग हाेगी.