मीन

    19-Apr-2026
Total Views |
 
 

horoscope 
यह सप्ताह मीन राशि वालाें के लिए आध्यात्मिक उन्नति और भावनात्मक संतुलन का रहेगा. आप अपने कार्याें काे संवेदनशीलता और समझदारी से पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और नए अवसर प्राप्त हाे सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चाें पर नियंत्रण रखना आवश्यक हाेगा. परिवार में प्रेम और सहयाेग बना रहेगा. प्रेम-जीवन में गहराई और अपनापन बढ़ेगा. उन्हें अमल में लाने की दिशा में कदम भी बढ़ा सकते हैं.
 
 कैरियर/बिजनेस : सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी. नाैकरीपेशा लाेगाें काे नए अवसर मिल सकते हैं और उनके कार्याें की सराहना हाेगी. पदाेन्नति के याेग बन रहे हैं. व्यापारियाें काे नए निवेश से लाभ मिल सकता है. कला, संगीत और आध्यात्मिक क्षेत्राें से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिलेगी. किसी भी नए निवेश से पहले अच्छी तरह साेच-विचार करें.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लाेगाें के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हाे सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. रिश्ताें में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हाेगा. परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हाेंगे.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान से बचें. पैराें और नींद से जुड़ी समस्या हाे सकती है. याेग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा. पाचन से जुड़ी समस्याएं हाे सकती हैं, इसलिए संतुलित आहार लें.
 
 लकी डेट : 19, 22, 23
 
 कलर : पीला, सफेद, हल्का नीला
 
 लकी दिन : गुरुवार, साेमवार, शुक्रवार
 
 सावधानी : भावनाओं में बहकर काेई बड़ा निर्णय न लें और आर्थिक मामलाें में सतर्क रहें.
 
 उपाय : गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें, पीले पुष्प अर्पित करें और ॐ नमाे भगवते वासुदेवाय का 108 बार जाप करें.