ईरान द्वारा हाेर्मुज फिर बंद कर दिया गया. इसे शुक्रवार काे खाेला गया था. इसके बाद शनिवार दाेपहर बाद बंद कर दिया.इससे दुनिया की चिंता फिर बढ़ गई.अमेरिका द्वारा नाकेबंदी न हटाने व ट्रंप के धमकाने के बाद ईरान द्वारा महत्वपूर्ण फैसला लिया. बता दें कि 24 घंटे भी नहीं टिक सका हाेर्मुज खाेलने का निर्णय.ईरान ने कहा-जब तक ट्रंप नाकेबंदी नहीं हटाते, तब तक हाेर्मुज नहीं खुलेगा. इसके अलावा उन्हाेंने कहा-अगले दाैर की बातचीत में भी शामिल नहीं हाेंगे. समुद्री लुटेरा अमेरिका भराेसे के लायक नहीं है.ट्रंप ने कहा-14 दिन के युद्ध विराम काे आगे नहीं बढ़ाएंगे. उन्हाेंने कहा-ईरान ने बुधवार तक समझाैता नहीं किया ताे फिर बमबारी करेंगे. हाेर्मुज उसे खाेलना ही हाेगा. ईरान ने कहा कि यह सीजफायरडील का उल्लंघन है.
इसलिए अब हाेर्मुज से जहाजाें की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्राेल में हाेगी. ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहाें पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह हाेर्मुज से जहाजाें काे गुजरने नहीं देगा.अमेरिका ने हाेर्मुज से नाकेबंदी हटाने से इनकार कर दिया है. ट्रम्प का कहना है कि जब तक ईरान अमेरिका के साथ समझाैता नहीं करता, तब तक यह जारी रहेगी. ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका हर हालत में ईरान के पास माैजूद एनरिच्ड यूरेनियम लेकर रहेगा.उन्हाेंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समझाैता नहीं हुआ, ताे यह काम और सख्त तरीके से भी किया जा सकता है. लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद ईरान ने सद्भावना दिखाते हुए हाेर्मुज खाेलने का ऐलान किया था.