तुला

    19-Apr-2026
Total Views |
 
 

horoscope 
यह सप्ताह तुला राशि वालाें के लिए संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का समय रहेगा. आप अपने निर्णयाें में संतुलन बनाए रखेंगे, जिससे कार्याें में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपके प्रयासाें की सराहना हाेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चाें पर नियंत्रण रखना जरूरी हाेगा. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और वातावरण सुखद रहेगा.प्रेम जीवन में मधुरता आएगी.
 
 कैरियर/बिजनेस : सप्ताह की शुरुआत में कार्याें में थाेड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल हाे जाएगी. नाैकरीपेशा लाेगाें काे अपने काम में संतुलन और धैर्य बनाए रखना हाेगा. व्यापारियाें काे नए अवसर मिलेंगे और साझेदारी में लाभ हाे सकता है. कला, डिजाइन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिलेगी. लेखन, शिक्षा और विश्लेषण से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिलेगी.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लाेगाें के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हाे सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. मित्राें का सहयाेग मिलेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान से बचें. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं. त्वचा और किडनी से जुड़ी समस्या वाले लाेग सावधानी रखें.
 
 लकी डेट : 20, 21, 25
 
 कलर : सफेद, गुलाबी, हल्का नीला
 
 लकी दिन : शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
 
 सावधानी : निर्णय लेने में अधिक समय न लगाएं और दूसराें पर अत्यधिक निर्भर न रहें..
 
 उपाय : शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करें, उन्हें सुगंधित पुष्प अर्पित करें और ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का 108 बार जाप करें.