सामग्री खरीदी अनिवार्य करने वाले स्कूलाें पर कार्रवाइ

    19-Apr-2026
Total Views |
 
 

PMC 
राज्य में निजी स्कूलाें द्वारा अभिभावकाें काे विशिष्ट दुकानाें से यूनिफाॅर्म और शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायताें पर संज्ञान लेते हुए, शिक्षा विभाग ने अब सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलाें काे स्पष्ट आदेश जारी किया है, अभिभावकाें काे शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर न करें, नियमाें का उल्लंघन करने वाले स्कूलाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.नाेडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश यदि काेई विद्यालय छात्राें काे सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करता है, ताे अभिभावकाें से शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया गया है. प्राप्त शिकायताें की जांच वरिष्ठ अधिकारियाें द्वारा की जाएगी. यदि वे सही पाई जाती हैं, ताे संबंधित विद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शिकायताें के लिए एक अलग ई-मेल आईडी बनाने और एक नाेडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं.किसी भी परिस्थिति में छात्राें या अभिभावकाें काे निजी प्रकाशनाें से महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.