क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय, द्वारा पुणे ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियाें के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयाेजन शुक्रवार (17 अप्रैल) काे किया गया. अंतर्विभागीय तालमेल काे मज़बूत करने और पासपाेर्ट संबंधी वेरिफिकेशन प्रक्रिया की क्षमता बढ़ाने संबंधी काेशिशाें के तहत, पुलिस अधिकारियाें के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयाेजन किया गया था.पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कार्मिकाें काे पासपाेर्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया, हाल के सिस्टम अपग्रेड और समय पर और सही पुलिस सत्यापन रिपाेर्ट सुनिश्चित करने के लिए उत्कृष्ट कार्यविधि के बारे में जागरूक करना था.
प्रशिक्षण सत्र में पासपाेर्ट जारी करने में पुलिस वेरिफिकेशन की अहम भूमिका और नागरिक-केंद्रित सेवाएं देने में पासपाेर्ट अधिकारियाें और पुलिस विभाग के बीच तालमेल के महत्व पर जाेर दिया गया.क्षेत्रीय पासपाेर्ट अधिकारी डाॅ. विनाेद गायकवाड ने पारदर्शी तकनीक वाली प्रक्रिया के ज़रिए पासपाेर्ट सेवाओं काे आधुनिक बनाने के लिए विदेश मंत्रालय की काेशिशाें के बारे में बताया. उन्हाेंने इस बात पर ज़ाेर दिया कि समय पर और सही पुलिस वेरिफिकेशन, पासपाेर्ट जारी करने की प्रणाली का एक अहम हिस्सा है और यह देश की सुरक्षा के साथ-साथ लाेगाें की सुविधा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाता है. सत्र के दाैरान, उप-पासपाेर्ट अधिकारी श्रुति पाण्डेय ने विस्तार से पासपाेर्ट सेवा प्राेग्राम (पीएसपी) वर्जन 2.0 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी, जिसमें इसके बेहतर डिजिटल फीचर्स, आसान कार्यगति और पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया के साथ बेहतर एकीकरण के बारे में बताया.
प्रस्तुतिकरण में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि पीएसपी 2.0 कैसे तेज़ प्राेसेसिंग, बेहतर डेटा शुद्धता और वेरिफिकेशन समय सीमा कबेहतर देखरेख काे आसान बनाता है. सत्र के दाैरान एक संवादात्मक सवाल-जवाब कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें पासपाेर्ट अधिकारियाें ने पुलिस वेरिफिकेशन के दाैरान हाेने वाली प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं, दस्तावेजाें की ज़रूरताें, आम कमियाें और ऑपरेशनल चुनाैतियाें के बारे में पुलिस अधिकारियाें की शंकाओं का समाधान किया एवं उनके द्वारा पूछे गए सवालाें के जवाब दिए. प्रशिक्षण सत्र में क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुणे ग्रामीण की प्रक्रियागत दक्षता बढ़ाने, अंतर्विभागीय समन्वय काे मजबूत करने और क्षमता निर्माण एवं सहयाेग के ज़रिए नागरिक सेवाओं की डिलीवरी काे बेहतर बनाने की साझा प्रतिबद्धता दिखाई दी.