पुणे एयरपाेर्ट पर वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

    19-Apr-2026
Total Views |
 

pune 
पुणे एयरपाेर्ट पर शुक्रवार की रात भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान की दुर्घटना हाे गई. यह घटना रनवे पर रात लगभग 10:25 बजे घटी, जब लैंडिंग के दाैरान विमान के ‘अंडरकैरेज’ (लैंडिंग गियर) में तकनीकी खराबी आ गई. इसके कारण रनवे बाधित हाे गया और अगले 5 से 6 घंटाें तक विमानाें की लैंडिंग और टेकऑफ राेकना पड़ा.कई उड़ानाें के मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) करने पड़े.भारतीय वायुसेना के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते विमान रनवे पर ही खराब हाे गया था. राहत की बात यह है कि दाेनाें पायलट सुरक्षित हैं. विमान की स्थिति और क्षति काे देखते हुए, रनवे काे शनिवार सुबह 5:30 बजे तक अस्थायी रूप से बंद किया गया, जिसे बाद में विमान काे सुरक्षित हटाने, निरीक्षण और बहाली कार्य के लिए सुबह 9:00 बजे तक बढ़ाया गया. विमान काे सुबह लगभग 5:45 बजे रनवे से हटा लिया गया.
 
इसके बाद रनवे काे परिचालन के लिए उपयुक्त घाेषित कर दिया गया.प्रस्थान सेवाएं सुबह 7:30 बजे से और आगमन सेवाएं सुबह 8:00 बजे से पुनः शुरू की गईं. रनवे बंद रहने के कारण उड़ान संचालन पर काफी प्रभाव पड़ा.कई फ्लाइट रद्द और डायवर्ट किया गया इंडिगाे (8), एयर इंडिया (1), अकासा एयर (1) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (2) सहित कई एयरलाइनाें की उड़ानाें काे डायवर्टकिया गया. रद्द की गई उड़ानाें का विवरण इस प्रकारहै: इंडिगाे: 35 आगमन और 38 प्रस्थान रद्द.एयर इंडिया:3 आगमन और 3 प्रस्थान रद्द.स्पाइसजेट: 2 आगमन और 3 प्रस्थान रद्द.अकासा एयर- 2 आगमन और 3 प्रस्थान रद्द.एयर इंडिया एक्सप्रेस- 5 आगमन और 5 प्रस्थान रद्द