हमने माेदी सरकार काे हरा दिया. यह प्रतिपादन शनिवार काे लाेकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. वे तमिलनाडु के पाेंनेरी में जनसभा काे संबाेधित कर रहे थे. उन्हाेंने कहा- महिला आरक्षण बिल पर चुपके से परिसीमन बदलना चाहती थी सरकार, पर हमने ऐसा नहीं हाेने दिया.परिसीमन से जुड़े हालिया संसदीय घटनाक्रम काे लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आराेप लगाए. उन्हाेंने दावा किया कि यह कदम तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्याें के संसदीय प्रतिनिधित्व काे कम करने की एक छिपी हुई रणनीति का हिस्सा है.
तिरुवल्लुर जिले में आयाेजित रैली में राहुल गांधी े कहा कि संसद में लाया गया हालिया विधेयक भले ही महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्तुत किया गया हाे, लेकिन इसके पीछे वास्तविक उद्देश्य परिसीमन के जरिए दक्षिणी और छाेटे राज्याें की राजनीतिक ताकत काे कमजाेर करना था. उन्हाेंने कहा कि हमने इसे संसद में हराया. राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस और भाजपा पर तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और पहचान काे निशाना बनाने का आराेप लगाया. उन्हाेंने कहा कि मैं तमिलनाडु में पैदा नहीं हुआ, लेकिन यहां के लाेगाें से मेरा गहरा रिश्ता है.तमिल भाषा और संस्कृति पर हमला करना अस्वीकार्य है. उन्हाेंने अपने राजनीतिक दृष्टिकाेण काे स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत राज्याें का संघ है, जहां हर राज्य काे बराबर महत्व और अपनी भाषा-संस्कृति काे संरक्षित करने का अधिकार हाेना चाहिए.