‌‘साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल‌’ पेशंट के लिए बना वरदान

वाकड़ में अत्याधुनिक तकनीक के साथ मल्टीस्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध

    19-Apr-2026
Total Views |
ngnh
आज के समय में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा केवल आधुनिक मशीनों और तकनीक पर ही निर्भर नहीं होती. मरीजों का भरोसा भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. ‌‘साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल‌’ में इन्ही के आधार पर मरीजों को आधुनिक और भरोसेमंद इलाज मिलता हैं. साईश्री हॉस्पिटल हड्डियों के इलाज (ऑर्थो पेडिक्स) और उन्नत सर्जरी के लिए जाना जाता है. इस हॉस्पिटल ने ‌‘विटालाइफ क्लीनिक्स‌’ के साथ साझेदारी की है. ‌‘विटालाइफ क्लीनिक्स‌’ ने शुरुआत में आसानी से उपलब्ध प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देकर लोगों का भरोसा जीता और बाद में धीरे-धीरे कई तरह की मल्टी-स्पेशलिटी सेवाओं में विस्तार किया. ‌‘साईश्री विटालाइफ मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल‌’ के अध्यक्ष और मुख्य रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. नीरज आडकर के अनुसार, साईश्री और विटालाइफ के एक साथ आने से एक संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था तैयार हुई है. इसमें बीमारियों की शुरुआती पहचान, बाह्य रोगी सेवा (ओपीडी) और जटिल इलाज यह सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध है. पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में तीन अस्पताल और छह पॉलीक्लीनिक्स के साथ यह नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और मरीज-केंद्रित सेवाओं पर ध्यान देते हुए काम कर रहा है. रुग्णालय के निदेशक अशोक कल्लूराया ने कहा, वाकड़ स्थित हमारा मुख्य हॉस्पिटल 305 बेड वाला बड़ा मल्टीस्पेशलिटी सेंटर है. दो लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला यह अस्पताल विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए खास तौर पर बनाया गया है. यहां सभी तरह की जांचे एक ही छत के नीचे की जा सकती हैं. इस उद्देश्य से यहां कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इससे मरीजों को इलाज की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह आसानी से और सुचारु रूप से पूरी करने में मदद मिलती है. नई तकनीक से सर्जरी में बढ़ी सटीकता साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल‌’ ने अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक पर बड़ा निवेश किया है. इससे डॉक्टर जटिल सर्जरी अधिक सटीक तरीके से कर पाते हैं. उन्हें शरीर के अंदर का साफ दृश्य मिलता है, जिससे मरीजों के जल्दी ठीक होने की संभावना भी बढ़ती है. डॉ. नीरज आडकर ने बताया, सर्जरी में सटीकता बढ़ाने के लिए यहां रुबिना थ्री-डी और फोर-के इमेजिंग सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाता है. इसका इस्तेमाल लैप्रोस्कोपिक (छोटे छेद से होने वाली) और कम चोट वाली सर्जरी में किया जाता है. इस सिस्टम से बेहद स्पष्ट (अल्ट्रा एचडी) तस्वीर और गहराई से देखने की क्षमता मिलती है. इससे डॉक्टर पेट से जुड़ी (गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल) और अन्य सर्जरी अधिक सटीक और नियंत्रित तरीके से कर पाते हैं. मस्तिष्क और नसों से जुड़ी अत्याधुनिक सर्जरी (न्यूरोसर्जरी) के लिए इस अस्पताल में जाइस मेडिटेक कंपनी का हाई-प्रिसिजन सर्जिकल माइक्रोस्कोप इस्तेमाल किया जाता है. इससे डॉक्टरों को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के बेहद नाजुक हिस्सों पर अधिक स्पष्ट और बड़े दृश्य (जूम) में काम करने में मदद मिलती है. इससे जटिल सर्जरी में सटीकता बनाए रखना आसान होता है. साथ ही, पेट से जुड़ी (गैस्ट्रो- इंटेस्टाइनल) सर्जरी और एंडोस्कोपी के लिए अस्पताल में ऑलिम्पस कंपनी की आधुनिकतम एंडोस्कोपिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है. इन हाई-डेफिनिशन उपकरणों की मदद से पाचन तंत्र की जांच, एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी अधिक स्पष्ट और सुरक्षित तरीके से की जा सकती है, ऐसा भी डॉ. आडकर ने बताया. ऑर्थोपेडिक्स (हड्डियों के इलाज) के क्षेत्र में ‌‘साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल‌’ ने जोड़ दर्द और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए तीन अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम शुरू किए हैं. इससे डॉक्टर सर्जरी की योजना और उसे करने की प्रक्रिया बहुत सटीक तरीके से कर पाते हैं. डॉ. आडकर बताते हैं, ‌‘रोबो की मदद से की जाने वाली इन सर्जरी में इम्प्लांट को सही जगह पर लगाना, जोड़ों की सही संरचना (अलाइनमेंट) बनाए रखना और पूरी सर्जरी को अधिक सटीक बनाना संभव होता है. इससे घुटना और कूल्हा (हिप) बदलने की सर्जरी के बाद मरीजों को बेहतर परिणाम मिलते हैं और वे जल्दी ठीक होते हैं.‌’ इस अस्पताल की एक महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करने वाली हिप रिप्लेसमेंट सिस्टम है. डॉ. आडकर के अनुसार, इस अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने वाले भारत के चुनिंदा अस्पतालों में साईश्री विटालाइफ भी शामिल है. वे आगे बताते हैं कि इस सिस्टम में एआई के उपयोग से सर्जरी से पहले की योजना बनाना, इम्प्लांट कहां और कैसे लगाना है इसका मार्गदर्शन मिलता है, तथा सर्जरी के दौरान रियल-टाइम सहायता भी मिलती है. इससे हर मरीज के लिए खास (पर्सनलाइज्ड) तरीके से जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा सकती है और लंबे समय में बेहतर परिणाम मिलने में मदद होती है.
 
डायग्नोस्टिक और इमेजिंग की उन्नत सुविधाएं
 ‌’साईश्री‌‘साईश्री हॉस्पिटल‌’ में आधुनिक तकनीक से सुसज्ज मजबूत डायग्नोस्टिक विभाग है. इससे बीमारियों की सही और समय पर पहचान हो पाती है और सही इलाज का निर्णय जल्दी लिया जा सकता है. यहां सीमेंस हेल्थीनियर्स की एआई-आधारित 1.5 टेस्ला एमआरआई सिस्टम, 128-स्लाइस सीटी स्कैन, साथ ही सोनोग्राफी और गर्भ जांच (फीटल इमेजिंग) की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं. हड्डियों की घनता (ऊशपीळूीं) और ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए डेक्सा स्कैन भी किया जाता है. इसके अलावा, मस्तिष्क और नसों की जांच के लिए ईएमजी, ईईजी और एनसीवी जैसी जांचें यहां उपलब्ध हैं. साथ ही डिजिटल एक्स-रे और लैबोरेटरी सेवाएं भी यहां मौजूद हैं. इन सभी सुविधाओं से मरीजों को एक ही जगह पर पूरी और सटीक जांच की सुविधा मिलती है.
 
अतिदक्षता विभाग ‌

‘साईश्री हॉस्पिटल‌’ में जटिल और आपातकालीन इलाज की जरूरत वाले मरीजों की सटीक और प्रभावी देखभाल के लिए विशेष आईसीयू तैयार किए गए हैं. इनमें मेडिकल आईसीयू (एमआईसीयू), सर्जिकल आईसीयू (एसआईसीयू), कार्डियक आईसीयू (सीआईसीयू), नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू और बच्चो के लिए पीआईसीयू शामिल हैं. इन सभी विभागों में आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध हैं और 24 घंटे मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्टाफ की टीम लगातार मरीजों की देखभाल करती है. इससे गंभीर मरीजों को तुरंत और उचित इलाज मिल पाता है.
 
मां और बच्चे के लिए सेवाएं

मां और बच्चे के लिए अलग फ्लोर बनाया गया है. मातृत्व (मेटरनिटी) और बाल रोग (पीडियाट्रिक) सेवाएं एक ही जगह मिलने से इलाज लगातार और आरामदायक होता है.  
 
हृदय और न्यूरो (मस्तिष्क) उपचार में उन्नत सेवाएं

डॉ. नीरज आडकर के अनुसार, इस अस्पताल में अत्याधुनिक ‌‘आर्टिस आई कैथ लैब‌’ उपलब्ध है. इसकी मदद से हृदय, मस्तिष्क और रक्तवाहिनियों से जुड़े कई उपचार कम चीरा लगाकर (मिनिमली इनवेसिव) किए जा सकते हैं. इसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट लगाने जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं. ये उपचार हार्ट अटैक और अन्य गंभीर हृदय रोगों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 247 आपातकालीन सेवाएं, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और मजबूत तकनीकी सुविधाओं के कारण वाकड़ स्थित ‌‘साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल‌’ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है. यहां विशेषज्ञता, नई तकनीक और मरीजों की सुविधा इन तीनों को समान महत्व दिया जाता है.
 
 
उपलब्ध सुविधाएं :
आईवीएफ और आईयूआई सहित बांझपन का उपचार.
उन्नत गर्भ जांच (फीटल सोनोग्राफी).
प्रसव के लिए अलग लेबर रूम और
सिजेरियन ऑपरेशन थिएटर.
नवजात और छोटे बच्चों के लिए अतिदक्षता विभाग (एनआईसीयू).
मां के लिए आरामदायक बर्थिंग सूट्स.
इस विशेष फ्लोर की वजह से गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म के बाद की देखभाल तक, मां और बच्चे को एक ही जगह पर
लगातार और संपूर्ण सेवाएं मिलती हैं.
 
साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल
पता : वाकड़ रोड, वाकड़ फ्लाईओवर के
पास, शंकर कलाटे नगर,
वाकड़, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे,
महाराष्ट्र - 411057
संपर्क : 8411884118