वृश्चिक

    19-Apr-2026
Total Views |
 
 

horoscope 
 
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालाें के लिए आत्मचिंतन और परिवर्तन का संकेत लेकर आएगा. आप अपने कार्याें में गहराई से साेचकर निर्णय लेंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनाैतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी दृढ़ इच्छा-शक्ति से आप उन्हें पार कर लेंगे. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सावधानी जरूरी है. परिवार का सहयाेग मिलेगा और रिश्ताें में मजबूती आएगी. प्रेम-जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.
 
 कैरियर/बिजनेस : सप्ताह की शुरुआत में कार्याें में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां अनुकूल हाेंगी. नाैकरीपेशा लाेगाें काे धैर्य और मेहनत से काम लेना हाेगा. व्यापारियाें काे नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जाेखिम लेने से पहले साेच-विचार करें. रिसर्च, गुप्त कार्य और तकनीकी क्षेत्राें से जुड़े लाेगाें काे लाभ हाेगा.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में समझ और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए नए रिश्ते की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. किसी बात काे लेकर अधिक संदेह न करें.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव और चिंता से बचें. पेट और रक्त से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें. याेग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा.
 
 लकी डेट : 19, 22, 23
 
 कलर : लाल, मैरून, काला
 
 लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
 
 सावधानी : गुस्से और आवेश में काेई निर्णय न लें.अत्यधिक संदेह और गुप्त बातें साझा करने से बचें..
 
 उपाय : मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करें, सिंदूर अर्पित करें और ॐ हनुमते नमः का 108 बार जाप करें.