तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने संसद में परिसीमन विधेयक काे पारित नहीं हाेने देने के लिए लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी नेताओं काे धन्यवाद दिया है.स्टालिन ने केन्द्र की भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बाेला और आराेप लगाया कि उसने अपने फायदे के लिए लाेगाें काे उत्तर-दक्षिण में बांटने, उन्हें कमजाेर करने तथा भारत के राजनीतिक मानचित्र काे नये सिरे से तैयार करने की काेशिश की, लेकिन इंडिया गठबंधन एकजुट रहा और उनके मंसूबाें काे नाकाम कर दिया. द्रमुक राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का प्रमुख साझेदार है और तमिलनाडु में बहुदलीय धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) का नेतृत्व कर रहा है. स्टालिन ने कहा कि आने वाले दिनाें में भाजपा काे जाे झटके लगेंगे वे और भी निर्णायक हाेने चाहिए. उन्हाेंने इस संबंध में एक विपक्षी दल के रूप में एकजुट रहने के महत्व पर जाेर देते हुए कहा कि यह ताे अभी शुरुआत है. मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, इंडिया के नेताओं काे बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्हाेंने कहा, मैं अपने भाई, माननीय एलओपी थिरु राहुल गांधी काे परिसीमन विधेयक के खिलाफ हमारी चिंताओं काे आवाज देने के लिए धन्यवाद देता हूं, जिसे भाजपा ने बिना किसी परामर्श या आम सहमति के जल्दबाजी में पारित करने की काेशिश की थी.