वृषभ

    19-Apr-2026
Total Views |
 
 

horoscope 
 
यह सप्ताह वृषभ राशि वालाें के लिए स्थिरता और प्रगति का संकेत लेकर आएगा. आपके धैर्य और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, हालांकि अनावश्यक खर्चाें से बचना हाेगा. परिवार का सहयाेग मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
 
 कैरियर/बिजनेस : सप्ताह की शुरुआत में कार्याें का दबाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां अनुकूल हाेंगी. नाैकरीपेशा लाेगाें काे वरिष्ठाें का सहयाेग मिलेगा. व्यापारियाें काे नए अवसर मिलेंगे और पुराने निवेश से लाभ हाेने के याेग हैं. साझेदारी में काम करने वालाें काे सतर्क रहना हाेगा.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्ताें में विश्वास और समझ बढ़ेगी..
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें.गले और पाचन से जुड़ी समस्याएं हाे सकती हैं. नियमित व्यायाम और याेग लाभकारी रहेगा.
 
 लकी डेट : 20, 21, 25
 
 कलर : हरा, सफेद, गुलाबी
 
 लकी दिन : बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
 
 सावधानी : जिद और आलस्य से बचें. किसी भी कार्य काे टालने की प्रवृत्ति नुकसान दे सकती है.
 
 उपाय : शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मीजी की पूजा करें, उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें और ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का 108 बार जाप करें.