तमिलनाडु में भीषण सड़क दुर्घटना: 9 मृत

    19-Apr-2026
Total Views |
 
TN
 
तमिलनाडु के वलपरई में सड़क हादसे में 9 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 4 लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. हादसा तब हुआ, जब टेम्पाे ट्रैवलर अनियंत्रित हाेकर हेयरपिन माेड़ से फिसलकर खाई में गिर गया. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी केरलम के पेरिंथलमन्ना से आए 13 पर्यटकाें काे लेकर वलपरई से लाैट रहा था.13वें हेयरपिन माेड़ पर संतुलन बिगड़ा और वाहन फिसलकर 9वें हेयरपिन माेड़ तक गिर गया हादसे में 1 पुरुष और 8 महिलाओं की माैके पर ही माैत हाे गई.घायलाें काे रेस्क्यू कर एंबुलेंस से पाेलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जब किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना हाेता है, ताे सीधी सड़क बनाना मुमकिन नहीं हाेता.
 
इसलिए, ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ने के लिए सड़क काे सांप की तरह घुमावदार बनाया जाता है. जहां सड़क एकदम से मुड़कर वापस उसी दिशा के समानांतर हाे जाती है, उसे ही हेयरपिन माेड़ कहते हैं. भारत में काेल्ली हिल्स, सिल्क रूट (सिक्किम), मनाली-लेह हाईवे (हिमाचल प्रदेश) और नैनीताल (उत्तराखंड) में में प्रमुख और चर्चित हेयरपिन माेड़ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने हादसे पर दुख जताया जताते हुए ए्नस पर पाेस्ट किया. उन्हाेंने कहा कि इस दुर्घटना से वे बेहद दुखी हैं और मृतकाें के परिजनाें के प्रति संवेदना व्यक्त की है.