रूबी हाॅल क्लीनिक में वार्षिक सम्मेलन ‌‘इसनोकॉन-2026' आज से

विश्व स्तर के न्यूरो-ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ एक ही मंच पर उपस्थित होंगे : चर्चा, शोधपत्र, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन

    02-Apr-2026
Total Views |
 
bsfb
बंडगार्डन रोड, 1 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
रूबी हॉल क्लिनिक में ‌‘इंडियन सोसायटी ऑफ न्यूरो ऑन्कोलॉजी' के वार्षिक सम्मेलन इसनोकॉन-2026 का आयोजन 2 से 5 अप्रैल 2026 के दौरान किया गया है. वेिश स्तर पर अपनी तरह की 17वीं पहचान रखने वाले इस सम्मेलन में न्यूरो-ऑन्कोलॉजी विषय के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ आएंगे. इस आयोजन से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर के उपचार के मामले में पुणे शहर वैेिशक मानचित्र पर प्रमुखता से उभर कर सामने आएगा. यह जानकारी बुधवार (1 अप्रैल) को एक संवाददाता सम्मेलन में दी गई. बहु-विषयक मंच के रूप में डिजाइन किया गया इसनोकॉन-2026 (ISNOCON-2026) न्यूरो सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडिएशन और मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरो पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट को एक साथ लाएगा. यह सम्मेलन रेजिडेंट डॉक्टरों, प्रशिक्षु डॉक्टरों और नए विशेषज्ञों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिसमें रोगी मामलों पर आधारित चर्चा, शोध पत्र, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन वाले सत्र और व्यावहारिक कार्यशालाएं शामिल हैं. रूबी हॉल क्लीनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध ट्रस्टी डॉ. पी. के. ग्रांट ने कहा कि, अपने रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए, कैंसर उपचार के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी बच्चा उपचार से वंचित न रहे. इसी उद्देश्य के साथ, हम जरूरतमंद बाल रोगियों को मुफ्त कैंसर उपचार उपलब्ध करा रहे हैं. रूबी हॉल क्लिनिक के फिजिशियन और ट्रस्टी डॉ. सिमोन ग्रांट ने कहा कि, वैेिशक कौशल और भारत के चिकित्सा अनुभव का संगम ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक शक्तिशाली मंच है. रूबी हॉल क्लीनिक में साइबर नाइफ रेडियो सर्जरी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के मुख्य सलाहकार एवं निदेशक डॉ. भूषण झाड़े ने कहा कि, न्यूरो ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती जटिलताओं को देखते हुए मईसनोकॉनफ जैसा मंच चिकित्सा उपचार पद्धतियों को आधुनिक वैज्ञानिक प्रणालियों के साथ जोड़ने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा.
 
रेडियो ऑन्कोलॉजी नेतृत्व के 50 वर्ष
 यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के साथ मेल खाता है, वह है - रूबी हॉल क्लीनिक के रेडियो ऑन्कोलॉजी विभाग की 50वीं वर्षगांठ. 1976 में मुंबई के बाहर महाराष्ट्र की पहली रेडियोथेरेपी सुविधा स्थापित करने के बाद से, यह विभाग जीवन रक्षक तकनीक के मामले में हमेशा अग्रणी रहा है. इस विभाग की विरासत में कई उपलब्धियां शामिल हैं, जैसे कि 2005 में (जापान को छोड़कर) एशिया का पहला MVCBCT - IGRT लाना और 2023 में उन्नत साइबर नाइफ S7 (CyberKnife S7) तकनीक पेश करना. आज तक 25,000 से अधिक रोगियों का उपचार और 5 लाख थेरेपी सत्र प्रदान करने वाला यह विभाग आज भी नवाचार और सटीक उपचार के एक मार्गदर्शक स्तंभ के रूप में खड़ा है.