असम विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घाेषणापत्र गुवाहाटी में जारी किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद साेनाेवाल और राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी माैजूद थे. घाेषणापत्र में 31 प्रमुख वादाें काे शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा असम काे सबसे उज्ज्वल राज्य बनाने का लक्ष्य रखती है. उन्हाेंने यूनिफाॅर्म सिविल काेड (यूसीसी) लागू करने और कथित लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वादा किया.घाेषणापत्र के अनुसार, महिलाओं के लिए ओरुनाेडाेई याेजना के तहत मासिक सहायता राशि 1,250 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये की जाएगी.इसके अलावा, लाखपती दीदी याेजना के तहत 40 लाख महिलाओं काे 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता देनका वादा किया गया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षाें में 2 लाख नई नाैकरियां प्रदान की जाएंगी.
साथ ही, हर जिले में एक मेडिकल काॅलेज, एक विश्वविद्यालय और एक इंजीनियरिंग काॅलेज स्थापित करने का भी लक्ष्य रखा गया है. उन्हाेंने राज्य काे बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 18,000 कराेड़ रुपये की परियाेजना शुरू करने का भी वादा किया.सीएम सरमा ने चुनाव से पहले सीटाें केअनुमान का खुलासा किया. उन्हाेंने कहा कि बीजेपी काे राज्य में 96 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 15-16 सीटाें पर सिमट सकती है.उन्हाेंने कहा कि यूडीएफ काे लगभग 5-6 सीटें, राइजाेर दल काे 1 या 2 सीटें, और असम जनता पार्टी काे 0 या 1 सीट मिलने की संभावना है. उन्हाेंने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी की सरकार ने पिछले वर्षाें में विकास और स्थिरता के लिए जाे काम किया है, वही जनता के समर्थन में परिलक्षित हाे रहा है.
भाजपा का मुख्य एजेंडा निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा ने असम में पिछले 10 वर्षाें में जाे विकास कार्य किए, वह कांग्रेस 60 वर्षाें में नहीं कर पाई. भाजपा का घाेषणापत्र असम के लिए एक दशक की परिवर्तन यात्रा पर आधारित है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और राेजगार सहित सभी क्षेत्राें में किए गए ठाेस कामाें का जिक्र किया गया है.असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य असम काे सुरक्षित और विकसित राज्य बनाना है.उन्हाेंने बताया कि घाेषणापत्र तैयार करने के लिए पूरे राज्य से 2.45 लाख सुझाव प्राप्त किए गए. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पिछले 10 वर्षाें में असम में स्थिरता और विकास लाने में सफल रही है.