बिहार में भ्रष्ट अफसराें पर आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार काे बड़ी कार्रवाई काे अंजाम दिया है.भ्रष्टाचार के खिलाफ जीराे टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य के दाे बड़े अधिकारियाें पर शिकंजा कसते हुए कई जिलाें में छापेमारी की. आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमाें ने पटना, सहरसा, पूर्णिया और किशनगंज समेत कुल 12 ठिकानाें पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. जिन अधिकारियाें पर आर्थिक अपराध इकाई का शिकंजा कसा, उनमें सहरसा के जिला ग्रामीण विकास एजेंसी निदेशक वैभव कुमार के साथ किशनगंज के डीएसपी गाैतम कुमार भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च काे दर्ज कांड के आधार पर पटना समेत पूर्णिया, किशनगंज और सहरसा में एक साथ छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, किशनगंज के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी गाैतम कुमार पर लगभग 1 कराेड़ 94 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्ति अर्जित करने का आराेप है, जाे उनकी ज्ञात आय से करीब 60 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है.
इसी तरह, सहरसा के जिला ग्रामीण विकास एजेंसी निदेशक वैभव कुमार पर भी 2 कराेड़ 41 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है, जाे उनकी आय से लगभग 78 प्रतिशत अधिक है.इन दाेनाें मामलाें में विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर 12 अलग-अलग स्थानाें पर पुलिस टीमाें द्वारा छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें के नेतृत्व में चल रही है.आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि तलाशी अभियान पूरा हाेने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.सहरसा के जिला ग्रामीण विकास एजेंसी निदेशक वैभव कुमार पर भी 2 कराेड़ 41 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है, जाे उनकी आय से लगभग 78 प्रतिशत अधिक है.
किशनगंज के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी गाैतम कुमार पर लगभग 1 कराेड़ 94 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्ति अर्जित करने का आराेप है.उनसे जुड़े 12 से ज्यादा ठिकानाें पर एक साथ छापा मारा गया.इसके अलावा किशनगंज के डीएसपी गाैतम कुमार के पूर्णिया और किशनगंज स्थित आवासाें पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है.उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आराेप है, जाे उनकी ज्ञात आय के स्राेताें से 60% अधिक है.किशनगंज के डीएसपी गाैतम कुमार के पूर्णिया और किशनगंज स्थित आवासाें पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आराेप है, जाे उनकी ज्ञात आय के स्राेताें से 60% अधिक है. छापेमारी में डीएसपी गाैतम कुमार के छह ठिकानाें पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें उनके आवास, बैंक लाॅकर और अन्य संपत्तियां शामिल हैं.