सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियाें के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं. इस फेरबदल में अश्विनी भिड़े काे मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (एमसीजीएम) का नया मनपा आयुक्त नियुक्त किया गया है. उन्हें प्रशासनिक दक्षता और शहरी प्रबंधन के अनुभव के चलते यह अहम जिम्मेदारी साैंपी गई है. राज्य सरकार के इस निर्णय के तहत कई महत्वपूर्ण विभागाें और पदाें पर अधिकारियाें की नई नियुक्तियां की गई हैं.