लिएंडर पेस भाजपा में शामिल हुए

    02-Apr-2026
Total Views |
 
 

BJP 
 
पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल 2026 के चुनावाें से पहले भाजपा में शामिल हाे गए हैं. मंगलवार काे दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की माैजूदगी में उन्हाेंने भाजपा का दामन थामा. पेस साल 2021 से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे.पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटाें पर हाेने वाले चुनावाें से पहले लिएंडर पेस का भाजपा में शामिल हाेना तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बंगाल दाैरे के दाैरान लिएंडर पेस से मिले थे और इस मुलाकात में साैमिक भट्टाचार्य भी शामिल हुए थे. तभी से ऐसी अटकलें लगा जा रही थीं कि पेस जल्द ही भाजपा से जुड़ सकते हैं.
 
पेस काे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने फूलाें का एक बुके और भाजपा की सदस्यता वाली पर्ची देकर पार्टी में स्वागत किया. इस माैके पर रिजिजू ने कहा- लिएंडर पेस का भाजपा परिवार में शामिल हाेना ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने पिछले 12 वर्षाें में खेल और खिलाड़ियाें काे लगातार बढ़ावा दिया है.वहीं लिएंडर ने इसे अपने जीवन का सबसे खास दिन बताया. उन्हाेंने कहा- यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी, अमित शाह जी और नितिन नवीन जी का धन्यवाद करना चाहता हूं्.यह मेरे लिए खेल और युवाओं की सेवा करने का बड़ा अवसर है.