केरल में राहुल गांधी ने साइकिल से प्रचार किया

    02-Apr-2026
Total Views |
 
 

kerala 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में चल रहे चुनाव प्रचार के दाैरान काेट्टायम में साइकिल चलाकर लाेगाें के बीच पहुंचने का अलग अंदाज दिखाया. दाे दिवसीय गहन प्रचार अभियान के बीच उनकी इस साइकिल राइड काे लेकर स्थानीय लाेगाें और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने काे मिला. यह साइकिल यात्रा उनके चुनावी दाैरे का हिस्सा थी, जिसमें वे यूनाइटेड डेमाेक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के समर्थन में राज्य के विभिन्न इलाकाें में जनसभाएं की. उनका लक्ष्य सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमाेक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) काे सत्ता से हटाना है.काेट्टायम से पहले राहुल गांधी ने अडूर, पथानामथिट्टा और पुथुप्पल्ली जैसे क्षेत्राें में रैलियां कीं और राज्य सरकार पर वादे पूरे न करने का आराेप लगाया.
 
उन्हाेंने कहा कि पिछले वर्षाें में सरकार ने कई महत्वपूर्ण घाेषणाओं काे पूरा नहीं किया.उन्हाेंने रबर किसानाें की समस्याओं काे उठाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है ताे रबर की कीमत 250 रुपये प्रति किलाे तय की जाएगी.उन्हाेंने यह भी कहा कि यह निर्णय सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा.राहुल गांधी ने वरिष्ठ नागरिकाें के लिए अलग मंत्रालय बनाने और उनकी पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने का वादा भी किया. उन्हाेंने भराेसा दिलाया कि उनकी पार्टी जाे वादे करती है, उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है.केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल काे हाेना है, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलाें ने अपने प्रचार अभियान काे तेज कर दिया है.