प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने मंगलवार काे गुजरात में अहमदाबाद के साणंद में केन्स सेमीकाॅन प्लांट का उद्घाटन किया. इस प्लांट के निर्माण में 3,300 कराेड़ की लागत आई है. प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के दाैरान कई यूनिवर्सिटियाें के छात्राें काे संबाेधित किया और आत्मनिर्भरता पर जाेर दिया. उन्हाेंने कहा कि 28 फरवरी काे माइक्राॅन के प्लांट में प्राेडक्शन की शुरुआत हुई और आज 31 मार्च काे केन्स टेक्नाेलाॅजी के सेमीकंडक्टर प्लांट का प्राेडक्शन शुरू हाे रहा है. यह मात्र संयाेग नहीं है, यह इस बात का प्रमाण है कि भारत का सेमीकंडक्टर इकाेसिस्टम किस गति से विकसित हाे रहा है.
प्रधानमंत्री माेदी ने कहा- साल 2021 में भारत ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया, जाे भारत के आत्मविश्वास का ऐलान है और इसका प्रभाव सबके सामने है. उन्हाेंने कहा- मुझे इस बात से बेहद खुशी है कि एक भारतीय कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग में दिलचस्पी दिखाई है और अब हम इसके नतीजे देख सकते हैं. केन्स जाे भारत की अपनी कंपनी है, ग्लाेबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का हिस्सा बन गई है. यह हर भारतीय के लिए बड़े गर्व की बात है. प्रधानमंत्री ने बताया कि कैलिफाेर्निया की एक कंपनी के लिए साणंद प्लांट में एडवांस्ड इंटेलिजेंट पाॅवर माॅड्यूल बनाए जाएंगे. मुझे पता चला है कि यहां अभी जाे उत्पादाें का एक बड़ा बैच बन रहा है, उसे एक्सपाेर्ट के लिए पहले ही बुक कर लिया गया है.