पुणे, 1 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से पुणे में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े हर्षो ल्लास के साथ मनाया गया . अल्पबचत भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधियों के साथ हुई्. मान्यवरों के करकमलों द्वारा भगवान श्रीराम का विधिवत पूजन किया गया. इस अवसर पर ईेशरचंद गोयल, जयभगवान गोयल, पवन बंसल, पवन चमड़िया, गुंजन नवल, नरेंद्र गोयल, प्रेम मित्तल, सतीश अग्रवाल, योगेश जैन, पवन सराफ, आनंद अग्रवाल, रुचि गोयल, राजेश मित्तल, सुनीता बंसल, द्वारका जालान सहित पुणे एवं पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र के समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इसके पश्चात हरियाणा की सुप्रसिद्ध भजन गायिका प्रियंका चौधरी एवं गायक अरविंद अग्रवाल ने अपने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली हनुमान का आकर्षक प्रस्तुतीकरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा . हनुमान के वेश में मंच पर आए कलाकार ने भक्तों में ऊर्जा और श्रद्धा का संचार किया. साथ ही राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम पर आधारित प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.