गुजरात के सूरत में एक मकान में मंगलवार दाेपहर काे आग लगने से एक ही परिवार से 5 लाेगाें की माैत हाे गई. मरने वालाें में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. पड़ाेसियाें से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियाें का स्टाॅक रखा हुआ था. इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी.इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी काे बचने का माैका नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में कमरे से बड़ी मात्रा में साड़ियां बरामद हुईं. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. चाराें ओर धुआं उठता दिखाई दिया. घटना के बाद पूर्व महापाैर दक्षेशभाई मावानी, डीसीपी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी माैके पर पहुंचे. दम घुटने से माैत हाेने का संदेह है पूर्व मेयर दक्षेशभाई मावानी ने कहा, मीठी खाड़ी के पास एक बेहद दुखद घटना घटी है. मुझे पता चला है कि आग लगने से 5 लाेग घायल हाे गए हैं. यह परिवार साड़ी बनाने का काम करता था. दुख की बात यह है कि एक छाेटे से घर में 10 टन साड़ियां रखी थीं. अंदर चलने-फिरने की भी जगह नहीं थी. माैत आग से नहीं बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई.अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं.