पिंपरी कैम्प में अतिक्रमण कार्रवाई के दाैरान हंगामा खड़ा हाे गया. कार्रवाई के दाैरान मनपा की अतिक्रमण टीम और पथारीवालाें के बीच ध्नका-मु्नकी हुई.इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची. दुकान के सामने पथारीवालाें के अतिक्रमण से व्यापारीवालाें द्वारा शगुन चाैक में धरनाप्रदर्शन किया गया. दुकानें बंद रखकर अपना विराेध जताया. कुछ देर बाद व्यापारियाें ने दुकानाें के सामने गुंडागर्दी करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग काे लेकर पिंपरी पुलिस स्टेशन के सामने धरना-प्रदर्शन किया. समाचार लिखे जाने तक अपनी मांग पर अडीग रहते हुए लगभग एक हजार से भी ज्यादा व्यापारी प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इसबीच इंदिरा गांधी फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम हाेने से वाहनाें की कतारें लगी थी.
बताया गया कि पथारीवालाें ने अतिक्रमण कार्रवाई के दाैरान नगरसेविका के पति के साथ मारपीट की. घटना काे लेकर शिकायत दर्ज नहीं हुई थी.विस्तार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिंपरी कैम्प में अतिक्रमण कार्रवाई के दाैरान हंगामा खड़ा हाे गया. मनपा की अतिक्रमणटीम के साथ ध्नका-मु्नकी हुई. जबकि नगरसेविका सविता आसवानी के पति धनराज आसवानी के साथ पथारीवालाें ने मारपीट की. यह घटना रविवार (19 अप्रैल) काे रात साढ़े सात बजे के आसपास हुई. इस हमले के विराेध में व्यापारी आक्रामक हुए और रास्ते पर उतरे. घटना के विराेध में व्यापारियाें ने अपनी दुकानें बंद रखी. पिंपरी कैम्प में सभी दुकानवालाें ने पूरी तरह से बंद रखा. इस घटना के दाैरान शगुन चाैक में व्यापारी और पुलिस के बीच शांतिपूर्ण माहाैल बनाए रखने काे लेकर चर्चा हुई.बता दें कि डीलक्स चाैक से शगुन चाैक तक रास्ते पर दाेनाें ओर पथारीवालाें का अतिक्रमण हाेने से पैदल चलने वालाें काे मुश्किलाें का सामना करना पड़ता है. इसका असर व्यापारियाें के व्यापार पर हाेता है.
इससे परेशान व्यापारी प्रशासन से अतिक्रमण विभाग द्वारा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.इस मांग पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. जहां एक ओर अतिक्रमण हाेने से गाड़ियां गलत दिशा में चल रही हैं, वहीं छाेटे-बड़े हादसे हाेना आम बात हाे गई है. ट्रैफिक में रुकावटें आ रही है, और पैदल चलने वालाें काे सड़क पार करते समय अपनी जान हथेली पर रखकर चलना पड़ रहा है. लाेगाें ने मांग की है कि मनपा और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन इस पर तुरंत ध्यान दे और कदम उठाए, इस तरह की मांग व्यापारियाें ने की है.अतिक्रमण कार्रवाई के दाैरान मेरे साथ मारपीट की गई: धनराज आसवाणी पिंपरी कैम्प में व्यापारी वर्ग पथारीवालाें की प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं. उनकी प्रताड़ना से तंग व्यापारियाें के साथ मनपा के द्वारा अतिक्रमण कार्रवाई करते समय अचानक पथारीवालाें में सेकुछ चार से पांच लाेगाें ने मेरे और अतिक्रमण टीम के साथ मारपीट की. इस दाैरान पथारीवालाें ने मेरी अंगूठी छीन ली. व्यापारी दुकानाें के बाहर माल लगाने वालाें पर कड़ी कार्रवाई करने की मेरी मांग है.