उष्माघात कक्ष’ शुरू करने मंजूरी; कांग्रेस की मांग काे मिली सफलता

    20-Apr-2026
Total Views |
 

heat 
 
शहर में बढ़ते तापमान की पृष्ठभूमि में नागरिकाें के स्वास्थ्य का प्रश्न गंभीर बनता जा रहा था, ऐसे में आखिरकार पुणे मनपा ने उष्माघात कक्ष शुरू करने का निर्णय लिया है. कांग्रेस पार्टी के लगातार किए गए प्रयासाें काे सफलता मिली है और शहर के विभिन्न अस्पतालाें तथा मनपा कार्यालयाें में ये कक्ष स्थापित किए जाएंगे.तेजी से बढ़ते तापमान काे देखते हुए नागरिकाें में च्नकर आना, सिरदर्द, उल्टी, मितली जैसी शिकायताें में वृद्धि हुई है.विशेष रूप से छाेटे बच्चाें और वरिष्ठ नागरिकाें काे उष्माघात का अधिक खतरा पैदा हाे गया है. इसके चलते कई लाेगाें काे निजी अस्पतालाें में इलाज के लिए भारी खर्च उठाना पड़ रहा था, ऐसी शिकायतें सामने आई थीं.
 
इस पृष्ठभूमि में कांग्रेस के गटनेता एड.रामचंद्र उर्फ चंदूशेठ कदम और महासचिवऋषिकेश बालगुड़े ने मनपा के स्वास्थ्य विभाग के पास लगातार इस मुद्दे काे उठाया.उनकी मांग के अनुसार पुणे मनपा की मुख्य इमारत सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयाें, मनपा के अस्पतालाें तथा कुछ निजी अस्पतालाें में उष्माघात कक्ष शुरू करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्कुलर जारी किया गया है. इन कक्षाें के शुरू हाेने से उष्माघात से पीड़ित मरीजाें काे तुरंत उपचार मिल सकेगा और नागरिकाें काे राहत मिलेगी.इस बीच, इसी तरह के उष्माघात कक्ष पूरे राज्य में शुरू किए जाएं, ऐसी मांग राज्य सरकार से भी की गई है, ऐसी जानकारी कदम ने दी.