परिसीमन काे 25 वर्ष स्थगित करने की सीएम स्टालिन द्वारा मांग

    20-Apr-2026
Total Views |
 

hormuz 
 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके.स्टालिन ने परिसीमन काे 25 वर्षाें के लिए स्थगित करने की मांग की है. उन्हाेंने कहा कि सभी विपक्षी दलाें के सांसदाें के प्रयासाें से परिसीमन विधेयक काे पारित हाेने से राेकने में सफलता मिल पाई है.स्टालिन ने वीडियाे क्लिप में कहा, परिसीमन विधेयक के विरुद्ध हमारा संघर्ष सफल रहा.एक वर्ष से भी अधिक समय पहले हमने इस खतरे काे भांप लिया था और उसी क्षण से हमने इस विजय के लिए आवश्यक कार्य शुरू कर दिए थे.निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन की आड़ में भाजपा काेलाभ पहुंचाने के लिए लाया गया विधेयक संसद में गिर गया. भाजपा ने महिला आरक्षण की आड़ में इस विधेयक काे लाने की काेशिश की, लेकिन 12 वर्षाें में पहली बार प्रधानमंत्री माेदी की सरकार काे संवैधानिक संशाेधन विधेयक पारित नहीं करवा सकी.स्टालिन ने कहा, यह विपक्षी दलाें की एकता की शुरुआत है. अगर हम एकजुट रहेंगे ताे हमारी जीत निश्चित है. हमने जाे हासिल किया है वह केवल आधी जीत है.सीटाें की संख्या का परिसीमन संवैधानिक रूप से अगले 25 वर्षाें के लिए यानी 2051 तक निलंबित किया जाना चाहिए.