सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार काे आईपीएल का 27वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने 10 रनाें से जीत हासिल की. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. जहां टाॅस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद ने अभिषेक और क्लासेन की फिफ्टी के दम पर सीएसके के सामने 195 रनाें का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट खाेकर 184 रन ही बना सकी. 195 रनाें के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही.टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन केवल 7 रन बनाकर आउट हाे गए.
इसके बाद गायकवाड़ एक बार फिर फ्लाॅप रहे और केवल 19 रन बना सके.लेकिन आयुष ने 13 गेंद में 30 रन बनाए और मैथ्यू शाॅर्ट ने भी अच्छी पारी खेली.लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस खाता खाेलने में नाकाम रहे. सरफराज खान भी 25 रन बना सके. शिवम दुबे ने 16 गेंद में 21 रन बनाकर पारी काे संभालने की काेशिश जरूर की.लेकिन सिराज ने उन्हें बाेल्ड कर दिया.इसके बाद सीएसके की टीम 184 रन ही बना सकी.पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही.अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में तूफानी फिफ्टी जड़ी और 22 गेंद में 59 रन बनाए. वहीं, हेड ने 23 रन बनाए. लेकिन ईशान किशन गाेल्डन डक का शिकार हुए. लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद में 59 रन ठाेक दिए.